पेंसन के लालच में अपने पिता की पत्नी बन गई ये महिला........

एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, यूपी के एटा की एक शातिर और लालची बेटी पेंशन के लालच में अपने पिता की पत्नी बन बैठी | पिता की मौत के बाद वो कागजों पर उनकी पत्नी बन गई | 10 सालों तक पेंशन लेती रही और सरकार को लगभग 12 लाख का चूना लगा दिया | जिला प्रशासन ने जांच करवाई तो मामला सामने आया | महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है | महिला के पिता विजारत उल्ला खां 30 नवंबर 1987 को लेखपाल के पद से सेवानिवृत हुए थे | 2 जनवरी 2013 को उनका निधन हो गया | उनकी बेटी मोहसिना परवेज ने पेंशन के कागजों में खुद को विजारत की बेगम दिखाकर उनकी पेंशन लेना शुरू कर दिया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments