google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आपके जेब में पड़ेगा इसका असर,1 अगस्त से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम...

Jul 31, 2023
2 min read























जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। अगस्त महीने की शुरुआत होने के साथ ही वित्तीय जगत से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अलावा जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के भुगतान से संबंधित नियम शामिल हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं एक अगस्त से होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में।

GST के नियमों में होगा बदलाव:-

सरकार की घोषणा के अनुसार 1अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस देना पड़ेगा। ऐसे में GST के दायरे में आने वाले कारोबारियों के लिए यह जरूरी है कि वे संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से जानकर इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस की तैयारी कर लें।

ITR भरने की आज आखिरी तारीख:-

ITR की आज यानी 31 जुलाई आखिरी तारीख है, इसलिए एक अगस्त से आईटीआर भरने वाले लोगों को जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा। पांच लाख रुपये से अधिक की आय वाले लोग अगर आज रात 12 बजे तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो उन्हें कल से ऐसा करने के लिए एक से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। सरकार ने आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाने का कोई एलान नहीं किया है।

LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव:-

अगस्त में एलपीजी के साथ-साथ वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में भी परिवर्तन होने की आशंका है। तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पीएनजी और सीएनजी के रेट में भी बदलाव हो सकता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव:-

हर महीने की आखिरी तारीख को मध्यरात्रि में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा करते हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी एक अगस्त से बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल 21 मई से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुईं हैं।

क्रेडिट कार्ड के कैशबैक से जुड़े नियमों में होगा बदलाव:-

अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपकी जेब पर प्रतिकूल असर पड़ने वाला है। एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले लोगों को नए नियमों के मुताबिक 12 अगस्त से खरीदारी करने पर कैशबैक मिलेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html