google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने रचा इत‍िहास,डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट...

Jan 17, 2024
1 min read




































वेस्टइंडीज के युवा गेंदबाज नवोदित शमर जोसेफ ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को चलता कर दिया. इस तरह शमर टेस्ट क्रिकेट में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए |

अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने विकेट झटक लिया. शमर ने स्टीव स्म‍िथ को आउट किया. इस तरह विंडीज के शमर उन ख‍िलाड़‍ियों में शुमार हो गए, ज‍िन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट हास‍िल किया हो |

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एडीलेड में आज (17 जनवरी) शुरू हुआ. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 188 रनों पर लुढ़क गई. जवाब में ऑस्ट्रेल‍िया टीम की ओर से ओपन‍िंग करने स्टीव स्म‍िथ, उस्मान ख्वाजा के साथ आए. स्टीव स्म‍िथ उस समय भौचक्के रह गए जब उनको डेब्यू टेस्ट खेल रहे शमर ने अपनी डेब्यू टेस्ट बॉल पर उनको चलता कर दिया |

अपने 105 टेस्ट मैचों में स्मिथ ने कभी भी इस फॉर्मेट में ओपनिंग नहीं की थी, यह मौका था. वहीं स्म‍िथ के आउट होने के बाद कुछ देर बाद ही शमर ने मार्नस लॉबुशेन को बाउंसर पर गुड़ाकेश मोती के हाथों फाइन लेग पर आउट करवाया.  बहरहाल, ऑस्ट्रेल‍िया ने टेस्ट मैच के पहले दिन 59/2 का स्कोर खड़ा कर लिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html