समुद्र तल के नीचे बना ये अंडरवाटर होटल,एक रात का किराया है 41 लाख.........

क्या आपने कभी ऐसे होटल में रुकने का सपना देखा है, जो समुद्र तल कई फीट नीचे स्थित हो और जहां के बेडरूम से समुद्री जीवन का असली नजारा देखने को मिले? हो सकता है कि आपको ये सारी बातें ख्याली पुलाव लग रही हों | आप सोच रहे होंगे कि भला समुद्र के नीचे कोई होटल कैसे बना सकता है और अगर बना भी दिया जाए तो क्या कोई पानी के अंदर ठहरना चाहेगा | जरा सोचिए समुद्र के नीचे बने होटल के बेडरूम से आपको मछलियां तैरती हुईं दिखाई देंगी | आपको समुद्र में रहने वाली मछलियों के जीवन के बारे में नई-नई बातें पता चलेंगी | आप सोते, उठते, बैठते हर वक्त मछलियों की एक्टिविटीज को ध्यान से देख पाएंगे | आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला नहीं होगा |
अगर आपको लगता है कि यह सिर्फ एक कल्पना है तो ऐसा नहीं है | ऐसा एक होटल मालदीव में स्थित है | महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें समुद्र तल से लगभग 16 फीट नीचे बने इस अंडरवॉटर होटल के खूबसूरत बेडरूम को देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेबल, कुर्सी, बेड, लाइट्स, चार्जिंग प्वाइंट सहित जरूरत की सारी चीजें इस बेडरूम में उपलब्ध है. बेडरूम की दीवारें ट्रांसपेरेंट शीशे की हैं. आपको यहां बोरियत महसूस नहीं होगी, क्योंकि आप समुद्र में तैरने वाली मछलियों को करीब से देख सकेंगे. जरा सोचिए आप समुद्र के बीचोंबीच होंगे और आपके आसपास सिर्फ मछलियां होंगी |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments