google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस बार 75 पार कर रही कांग्रेस, कुमारी सैलजा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस...

Nov 13, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि हम 75 के आंकड़े की ओर अग्रसर हैं. पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिखा. इस बार रमन सिंह की सीट भी खतरे में है |


कुमारी सैलजा ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी को समझ आ चुका है. हमारी बात जमीनी हक़ीक़त पर भी नजर आ रही है. भाजपा के बड़े नेता रमन सिंह भी अपनी सीट से हार रहे हैं. रमन सिंह अपने विधानसभा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. हम सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. हमने अपने काम के बलबूते चुनावी मैदान में उतरकर वोट मांग रहे हैं |


कुमारी सैलजा ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल चुकी है. पिछले पांच सालों में हमने ग़रीबी से मजबूती से लड़ाई लड़ी है. हमने 40 लाख लोगों को ग़रीबी रेखा से ऊपर उठाया है. हमने केंद्र सरकार को काम करने का तरीक़ा सिखाया है. केंद्र सरकार ने 65 बार से अधिक पुरस्कार दिए हैं. कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि महिलाओं के लिए हम शुरू से शुभचिंतक रहे हैं. भूपेश बघेल के नेतृत्व की सरकार ने महिलाओं को सशक्त किया है. हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं लाई है. राज्य महिला आयोग के बजट में पांच प्रतिशत की वृद्धि की है. हम महिला सशक्तिकरण के प्रति कमिटेड रहे हैं |


सैलजा ने कहा कि हमारे प्रदेश की महिलाओं को कल गृह लक्ष्मी योजना का तोहफा दिया है. हम प्रदेश की सभी महिलाओं को सालाना 15 हज़ार रुपए देंगे. महिलाओं को विश्वास सिर्फ़ कांग्रेस के साथ है. भाजपा डर में अब फॉर्म भरवा रही है. लेकिन फॉर्म कूड़ेदान में पाए गए हैं. भाजपा महिलाओं को धोखे में रख रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html