विधानसभा चुनाव में इस बार भी अपना किस्मत आजमा रही समाजवादी पार्टी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भी समाजवादी पार्टी अपनी किस्मत आजमा रही है l पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते दिनों एमपी का दौरा किया और आदिवासी के घर खाना भी खाया लेकिन आंकड़ों को देखें तो सपा के लिए एमपी के किले को भेदना आसान नहीं है l

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 52 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली सपा सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल कर पाई थी और 45 सीटों पर जमानत जब्त हो गई थी l पार्टी को कुल मतदान में से 4 लाख 96 हजार 25 वोट ही मिले थे, यानी कुल मतदान का सिर्फ 1.30 फीसदी हिस्सा ही पार्टी हिस्से में आया था l पार्टी को साल 2018 के चुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले थे l







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments