दोस्तों ने ही कर दिया ये कांड की पार्टी के बाद मची गई अफरातफरी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बिहार के मुजफ्फरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने दुकान खोलने की खुशी में अपने दोस्तों को पार्टी दी. उसी पार्टी में दोस्तों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने लगे | मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद सिर्फ 3 घंटे में पुलिस ने अगवा किए गए व्यवसायी के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया |
दरअसल जिले के करजा थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी मनोज कुमार के 25 साल के बेटे अंशु कुमार ने श्री गणेशाय नमः नाम से अपनी नई दुकान खोली थी | दुकान खोलने की खुशी में अंशु के दोस्त राहुल और अन्य ने उससे पार्टी मांगी | जब अंशु ने दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया तो राहुल ने ही उसका अपहरण कर लिया | बेटे को अगवा किए जाने को लेकर आभूषण व्यवसायी मनोज कुमार ने करजा थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज कराई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments