एशिया कप में ये प्लेयर बनेगा भारत का 'ब्रह्मास्त्र'......पढ़ें पूरी खबर

एशिया कप-2023 का आगाज 30 अगस्त से होना है, इस बार वनडे फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान और श्रीलंका करेंगे, भारत समेत सभी टीमों के लिए ये टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक 'एग्जाम' होगा, फिर टीम इंडिया अपनी मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेलेगी, इस बीच एक खिलाड़ी पर सभी की नजरें हैं जो टीम इंडिया के लिए एशिया कप में 'ब्रह्मास्त्र' बन सकता है | रोहित की कप्तानी में हुआ डेब्यू :- बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया, विंडीज टीम की पारी महज 114 रन पर सिमट गई, इस बीच एक खिलाड़ी का बड़ा सपना रोहित ने पूरा कर दिया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि पेसर मुकेश कुमार हैं, मुकेश ने रोहित की कप्तानी में टेस्ट और वनडे डेब्यू किया, उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला इंटरेशनल मैच खेला था | मेडन से शुरुआत, चौथे ही ओवर में विकेट :- कप्तान रोहित ने मुकेश को पारी के दूसरे ओवर के लिए ही गेंद सौंपी और उन्होंने इस ओवर में कोई रन नहीं दिया, इस तरह वनडे करियर की शुरुआत उनके लिए मेडन ओवर से हुई, मुकेश ने अपने चौथे (पारी के 8वें) ओवर में वनडे फॉर्मेट का अपना पहला विकेट लिया, उन्होंने अलिक अथानाजे (22) को अपना शिकार बनाया, अथानाजे ने 18 गेंदों का सामना किया और 3 चौके, 1 छक्का जड़ा, अपने पहले वनडे में मुकेश ने 5 ओवर फेंके और 22 देकर एक विकेट लिए, इस मैच में कुलदीप यादव ने 4 जबकि रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए | डेब्यू टेस्ट में किए 2 शिकार :- दाएं हाथ से मीडियम पेसर मुकेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था, उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, अब उन्हें वनडे फॉर्मेट में भी डेब्यू का मौका मिल गया. मुकेश ने तब 2 बल्लेबाजों को शिकार बनाया, 151 विकेट और अब हुआ वनडे डेब्यू :- घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले मुकेश कुमार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, बिहार के गोपालगंज से ताल्लुक रखने वाले इस गेंदबाज ने 40 फर्स्ट क्लास मैचों में 151 विकेट लिए हैं, इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 6 विकेट है. उनका इकॉनमी रेट भी 2.69 का ही है, इसके अलावा मुकेश ने 24 लिस्ट ए मैचों में 26 और 33 टी 20 मुकाबलों में कुल 32 विकेट लिए हैं






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments