शमी के साथ सानिया मिर्जा की ये तस्वीर कर दी वायरल, ट्रोलर्स का घटियापन आया सामने...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के लिए नए साल का पहला महीना बुरे सपने की तरह साबित होता नजर आ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने 20 जनवरी को उनके साथ रिश्ते को खत्म किया. हालांकि, दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें कई महीनों से आ रही थी. लेकिन अब शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी की फोटोज जगजाहिर कर इसकी पुष्टि कर दी है कि वे सानिया से अलग हो गए हैं. इस बीच सानिया को लेकर ट्रोलर्स का घटियापन भी सामने आ चुका है.

शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल है. उन्होंने शोएब के उज्जवल भविष्य की कामना की है. दोनों के बीच रिश्ते के खत्म होने के बाद सानिया का नाम मोहम्मद शमी के साथ जोड़ा जाने लगा है. इतना ही नहीं, शमी और सानिया की एकसाथ फोटोज को शादी के जोड़े में वायरल किया जा रहा है. गौरतलब है कि मोहम्मद शमी भी अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं. समय-समय पर हसीन जहां को लेकर खबरे सामने आती रहती हैं. लेकिन इस बार सानिया मिर्जा के साथ मोहम्मद शमी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments