जहरीले डंक वाले बिच्छू को ज़िंदा ही खा जाता है ये शख्स.......पढ़ें पूरी खबर

एक शख्स (बीजिंग) अपने ज़हरीले डंक के लिए मशहूर बिच्छू को ज़िंदा ही खा जाता है। जैसे आपने लोगों को मोमोज को लाल चटनी के साथ खाते हुए देखा होगा, वैसे ही वो शख्स चटनी के साथ बिच्छू को ही खा गया और वो भी जिंदा। शख्स ने एक बर्तन में दूध जैसी किसी चीज़ में बिच्छुओं को डाला हुआ है। वो चम्मच से उन्हें ऐसे मिला रहा होता है जैसे दूध में चीनी घुलती है। फिर वो ज़िंदा बिच्छू को बाहर निकालता है और वो भागने की भी कोशिश करता है। हालांकि शख्स उन्हें भागने नहीं देता और चटनी लगाकर ज़िंदा ही चबाकर खा जाता है।
वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूज़र ने लिखा – कम से कम खाने से पहले उसे मार दो देते। एक यूज़र ने ये भी कहा – भगवान तुम्हें ज़रूर दर्द देगा। बता दें कि दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां खाने-पीने के लिए लोग अजीबोगरीब चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग वेजिटेरियन होते हैं, जो जानवरों का मांस नहीं खाते हैं तो कुछ लोग किसी भी तरह के जानवर का मीट खा लेते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments