G20 के बीच इस एक ट्विट ने हडकंप मचा दिया, दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन...

दिल्ली आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने जिले के डीसीपी को टैग करते हुए एक ट्वीट किया कि एक ऑटो गन और विस्फोटक लेकर प्रगति मैदान की तरफ जा रहा है. उसने ट्वीट में ऑटो का नंबर में लिखा था. लेकिन पुलिस ने जब इस पूरे मामले की छानबीन की तो कहानी कुछ और ही निकली. पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है |
दरअसल, आरोपी का नाम कुलदीप शाह है. उसने एक ऑटो नंबर के साथ डीसीपी आउटर नॉर्थ को टैग करके एक ट्वीट किया कि एक ऑटो जिसका नंबर ये है. यह ऑटो गन और एक्सप्लोसिव लेकर प्रगति मैदान की तरफ जा रहा है. चूंकि प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है. तो पुलिस इस ट्वीट के बाद फौरन हरकत में आ गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments