ये सभा पीएम की सभा से भी होगी विशाल, लगेंगी 50 हजार कुर्सियां....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कोंड़ातराई में 4 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े की सभा की तैयारियां चल रही हैं। जहां पीएम नरेंद्र मोदी की सभा हुई थी ठीक उसी जगह पर सीएम की सभा भी होगी। इसके लिए एक लाख की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। आचार संहिता लगने के बाद कई तरह की बाधाएं आ जाती हैं इसलिए इसके पहले ही बड़ी सभाएं की जा रही हैं। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा कोंड़ातराई के हवाई पट्टी ग्राउंड में किया गया था। हजारों लोगों ने इस सभा में शिरकत की थी। अब सीएम भूपेश बघेल ने भी कोंड़ातराई में उसी स्थान पर सभा रखी है |
इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े भी शामिल होने वाले हैं। इसलिए सभा को पीएम मोदी की सभा से भी विशाल बनाने का टारगेट दिया गया है।प्रशासन को एक लाख लोगों की भीड़ लाने का जिम्मा दिया गया है। कृषि विभाग और जनपद सीईओ को भीड़ लाने को कहा गया है। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बीच में एक वाटरप्रूफ डोम बनाया जा रहा है। इसके अलावा दोनों ओर टेंट लगाए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। पीएम की सभा में बारिश और ट्रैफिक व्यवस्था के कारण लोग बहुत परेशान हुए थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments