google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अयोध्या पहुंचे ये कन्नड़ हीरो,श्रीराम दर्शन से पहले हनुमान जी से लिया आशीर्वाद...PM मोदी से भी की मुलाकात

Jan 22, 2024
1 min read


































श्रीराम नगरी अयोध्या में जहां एक ओर बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे हैं तो वहीं दूसरी ओर साउथ सिनेमा की भी कई जानी- मानी हस्तियों का यहां आगमन हुआ है. यहां पर रजनीकांत, राम चरण, चिरंजीवी जैसी कई मशहूर हस्तियों के अलावा, अभिनेता अर्जुन सरजा और ऋषभ शेट्टी भी श्रीराम प्रभु की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह को अटेंड करने अयोध्या पहुंचे हैं. कांतारा स्टार अपनी वाइफ संग बीते दिन ही अयोध्या नगरी आ पहुंचे थे और इसकी जानकारी भी उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर कर दी थी.

श्रीराम के दर्शन से पहले कांतारा स्टार ने हनुमान जी से लिया आशीर्वाद

अभिनेता ने श्रीराम की 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के शुभ कार्यक्रम से पहले अपनी पत्नी प्रगति शेट्टी के साथ एक दिलचस्प तस्वीर शेयर की थी और इस बीच उन्होंने भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया था. कन्नड़ निर्देशक और अभिनेता ने राम मंदिर के सामने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी. इस बीच, कन्नड़ अभिनेता अर्जुन सरजा और उनकी बेटी ऐश्वर्या ने चेन्नई में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. अभिनेता ने उन्हें अंजनेय स्वामी (हनुमान) मंदिर की एक पेंटिंग भी भेंट की. 21 जनवरी को, ‘कंतारा’ अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो और उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी मंदिर के प्रांगण के नजदीक एक पोज देते दिखे और इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव से पहले, भगवान हनुमान के दर्शन.’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html