google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रेन के AC कोच में जलाई अंगीठी तो हुआ ये...

Jan 18, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लोग जगह-जगह अलाव ताप रहे हैं. लेकिन एक शख्स ने हद कर दी. वह चलती ट्रेन में ही आग जलाकर तापने लगा. जब ट्रेन से धुआं उठा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में रेलवे सुरक्षाबल ने कोच की तलाशी ली. तब जाकर पता चला कि एक शख्स और उसके कुछ साथी ट्रेन में अंगीठी जलाकर हाथ सेंक रहे हैं. घटना यूपी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन की है.


दरअसल, बीते दिन कानपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन में किसान यूनियन के कुछ नेता और कार्यकर्ता कोच में ही अंगीठी जलाकर हाथ सेंक रहे थे. जब इसका धुआं कोच में फैला तो किसी यात्री ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद ट्रेन को रोक कर रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी ने तलाशी ली तो घटना का खुलासा हुआ.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html