google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यह छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने वाला सर्वहारा बजट है:मूणत...

Feb 10, 2024
2 min read







































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने वाली है:मूणत

रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने छत्तीसगढ़ के बजट 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे सर्वकल्याण को समर्पित बजट बताया है।

मूणत ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया है,जो दूरदर्शिता का परिचायक है।

मूणत ने कहा कि इस बजट से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और नौकरी का जहां नया प्रावधान किया गया है, तो वहीं मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधार के व्यापक प्रयास भी किये गये हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बीते 5 सालों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का विकास रूक गया था और राज्य बदहाली के साथ ही पिछड़ता जा रहा था,किंतु अब तस्वीर बदलने जा रही है।

मूणत ने कहा कि तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को लेकर को बजट में कई प्रावधान किये गये हैं,जो युवा छत्तीसगढ़ को विकासपथ पर तेजी से अग्रसर करने में सहायक होंगे।

मूणत ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को रेवेन्यू सरप्लस वाला बजट बताया है,क्योंकि कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है, न ही करो की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है। यह इस बात जो इंगित करता है कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ की आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए भी हर दृष्टिकोण से प्रयास कर रही है।

इस बजट में युवाओं,किसानों,महिलाओं,व्यापारी वर्ग को राहत देने के किये कई व्यापक प्रावधान किए गए हैं,जो छत्तीसगढ़ को आर्थिक मजूबती देने के साथ ही सकारात्मक माहौल उत्पन्न करेगा।

मूणत ने कहा कि बजट में राज्य के प्रमुख शहरों के विकास के साथ ही बस्तर औऱ सरगुजा जैसे आदिवासी अंचलों में विकास के लिए तैयार की गई विशेष योजना की झलक साफ दिखाई दे रही है। बजट मद किये गए प्रावधान इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि यह बजट सर्वहारा का है जो छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने वाला है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html