google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ये है अंतिम तिथि शासकीय ITI के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की....

Oct 1, 2023
1 min read


































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगली चरण का दस्तावेज सत्यापन दिनांक 04 से 06 अक्टूबर तक होगा। दस्तावेज सत्यापन का कार्य शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में किया जाना है। इस चरण के लिए संस्थाओं की वरीयता दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों और मेरिट अनुसार सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरा जाना होगा।


इसके लिए सभी अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने समस्त दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है। इस चरण हेतु दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटऑफ व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किये जायेंगे।

सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइट.... http://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html