चीतों में मिला ये संक्रामक रोग, जबलपुर लैब भेजे गए ब्लड सैंपल.... पढ़ें खबर.....

चीतों की लगातार मौत और उसके बाद उनमें गंभीर संक्रमण और बीमारी के मामले सामने आने के बाद कूनो में मौजूद सभी चीतों का बारिकी से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बाड़े में बंद 13 चीतों के ब्लड सैंपल जांच के लिए जबलपुर लैब में भेजे गए हैं, जिससे यह बात सुनिश्चित हो सके कि चीते किसी संक्रमण के शिकार तो नहीं हो रहे, जो भविष्य में उन्हें गंभीर बीमारी और जानलेवा हालत में पहुंचा दें।

कूनो में चीतों की मौत के लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय तक चिंता जताए जाने के बाद चीतों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जंगल में छोड़े गए सभी चीतों को वापस बाड़े में लाकर उनका बारीकी से स्वास्थ्य परीक्षण तो किया ही जा रहा है। सभी चीतों के खून व अन्य सैंपल जबलपुर लैब भेजे गए हैं, जिससे पता लगाया जा सके कि चीतों में वर्तमान में कोई गंभीर समस्या तो नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ये स्पष्ट हो जाएगा की चीतों की कमजोरी, मौत, संक्रमण का कारण क्या है? नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के विशेषज्ञों द्वारा चीतों को जंगल से ट्रेंक्युलाइज कर बाड़े में शिफ्ट किया जा रहा है। बाड़े में कुल 13 चीते बंद हो गए हैं, केवल दो ही चीते निर्वा व धात्री ही जंगल में हैं।

मोरावन पश्चिम रेंज दिखाई दी निर्वानिर्वा की लोकेशन के बारे में अधिकारियों का कहना है कि कालर आइडी के अलावा भी ट्रेकिंग के अन्य माध्यम हैं, जिनसे निर्वा का पता लगाया जा रहा है। मादा चीता निर्वा का रेडियो कालर खराब हो गई है, जिसके कारण सेटलाइट से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। निर्वा कूनो पार्क की मोरावन पश्चिम रेंज में है और बुधवार को ट्रेकिंग टीम को दिखाई दी, लेकिन उसे ट्रैंक्युलाइज नहीं किया जा सका।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments