समुद्र तल की गहराई नापेंगे ये हाई रोबोट, और करेंगे ये काम……देखें पूरी खबर

जमीन और आसमान के बाद, अब समुद्र का नंबर आ गया है। समुद्र तल पर जाकर अब खनिज और धातुओं का उत्खनन होगा। बड़े पैमाने पर समुद्र के अंदर से कीमती धातुओं का उत्खनन करने के लिए अब रोबोट का इस्तेमाल किया जाने वाला है। वैज्ञानिकों ने अंडर वाटर रोबोट यूरेका हाईटेक मॉडल को विकसित किया है। समुद्र के गहरे तल में जाकर वह खनन करेगा ।

समुद्र के खनन कार्यों की विशेषज्ञ कंपनी इंपॉसिबल मेटल्स के सह निर्माता रेनी ग्रोगन का मानना है, कि कंपनी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोट, यूरेका गहरे समुद्र में जाकर खनन का बेहतर विकल्प साबित होगा। पानी के भीतर जाकर बिना हलचल किए, अपनी चिमटी जैसी भुजाओं के माध्यम से मूल्यवान धातुओं की पहचान करने और उन्हें समुद्र तल से बाहर निकालकर लाने के काम में यह रोबोट काफी मददगार साबित होंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments