google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

6 साल बाद कमबैक कर रही ये हीरोइन, पहले पापा और अब बेटे संग काम करेंगी...

Feb 2, 2024
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

मुंबई. आमिर खान और सनी देओल अपने करियर के 30 साल से ज्यादा होने के बाद पहली बार साथ काम कर रहे हैं. दोनों पहली बार ‘लाहौर 1947’ में काम कर रहे हैं. सनी देओल फिल्म में लीड रोल निभाएंगे. वहीं, आमिर खान इसके प्रोडक्शन का काम देख रहे हैं. इसके साथ ही वह फिल्म में अहम किरदार भी निभाते हुए नजर आ सकते हैं. फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी करेंगे. फिल्म में दो एक्ट्रेस की भी एंट्री हो चुकी है. एक एक्ट्रेस तो 6 साल बाद कमबैक कर रही है. वहीं, एक दिग्गज एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सनी के पापा धर्मेंद्र के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम किया.

लाहौर 1947’ में शबाना आजमी की एंट्री हो रही है. शबाना ने पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र संग किसिंग सीन देकर सुर्खियां बटोरी थीं. अब वह सनी देओल संग दिखाई देंगी. वहीं, दूसरी एक्ट्रेस जो सनी के साथ पहले ‘फर्ज’, ‘द हीरोः ए लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ और ‘भैयाजी सुपरहिट’ में काम कर चुकी हैं, उनकी एंट्री भी फिल्म में हो रही है.

प्रीति जिंटा का 6 साल बाद कमबैक

इस एक्ट्रेस का नाम प्रीति जिंटा है. प्रीति लगभग 6 साल बाद कमबैक कर रही हैं. आखिरी बार वह साल 2018 में आई फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में सनी देओल के साथ ही नजर आई थीं. प्रीति एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं. आईपीएल से जुड़ने के बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली थी. अब वह फिर से बड़े पर्दे पर दिखेंगी.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html