बाबा धाम जा रही कार के साथ हुआ ये..

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना हुई है, यहाँ एक कार दुर्घटना का शिकार हो गयी जिसमे 2 लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है यहाँ सोमवार रात फुलीडुमर घाट के पास एक निजी वाहन से बाबाधाम जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमे एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक ने उपचार के लिए अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. दोनों वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनडीहा गांव के रहने वाले थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments