मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराएगी ये सरकार......

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार अयोध्या, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए बसों के माध्यम से मुफ्त तीर्थयात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। इसी बीच दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने द्वारकाधीश जाने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात की | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक करीब 71 हजार श्रद्धालु तीर्थयात्रा कर चुके हैं |
एक रिपोर्ट के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 12 अगस्त को त्यागराज स्टेडियम में द्वारकाधीश की यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं से मुलाकात की। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि, "मैं चाहता हूं कि दिल्ली का हर बुजुर्ग व्यक्ति तीर्थयात्रा पर जाए, लेकिन कभी-कभी ट्रेनें उपलब्ध नहीं होती हैं। इसलिए, उन्हें अयोध्या जैसे नजदीकी तीर्थ स्थानों पर भेजने के लिए लक्जरी बसों का इस्तेमाल किया जा सकता है।"
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 72 ट्रेन रवाना हो चुकी हैं और 71 हजार लोग इस योजना के तहत यात्रा कर चुके हैं | उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को जल्दी-जल्दी तीर्थ यात्रा करवा दी जाए | लेकिन ट्रेनों की कमी रहती है | हम केंद्र सरकार से ट्रेन मांगते हैं, जितना हो सकता है उतनी ट्रेन दी जाती हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments