google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ये लड़की, अपनी हॉबी से 2 लाख रुपए कमाती है.....

Oct 28, 2023
2 min read















































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

एक लड़की ऐसी है, जो अपनी हॉबी से महीने के 2 लाख कमाती है। उसे इस काम में संतुष्टि भी मिलती है और पैसे भी। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग की रहने वाली ओलिविया थॉम्पसन नाम की लड़की ऐसी नौकरी करती है, जो किसी की भी ड्रीम जॉब होगी। उसकी दिलचस्पी और नौकरी का आपस में गहरा नाता है और वो इससे ज़बरदस्त कमाई कर रही है। लड़की को शादियों का काफी शौक है और उसने इससे जुड़ी ऐसी जॉब ढूंढ ली है, जो उसे थोड़ी सी मेहनत में अच्छा पैसा दिला रही है।ओलिविया पहले एडमिन असिस्टेंट की नौकरी करती थीं। यहां लंच ब्रेक के दौरान वो लोगों के कुत्तों को टहलाने का काम करती थीं और उन्हें इससे एक्स्ट्रा अर्निंग हो जाती थी।

चूंकि उसे बचपन से ही शादियों में जाने का शौक था, ऐसे में जब वो ऑस्ट्रेलिया और साउथ ईस्ट एशिया से घूमकर लौटी तो उसने अपने दोनों शौक एक जगह जोड़े और नया बिजनेस लॉन्च कर दिया। अब वो शादियों के दौरान दूल्हा-दुल्हन के डॉग्स को संभालने का काम करती है। इस काम से उसे न सिर्फ अपनी हॉबी एंजॉय करने का मौका मिलता है, बल्कि हर महीने कम से कम 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई भी हो जाती है। ओलिविया को ये आइडिया तब आया, जब वो रॉयल बोटानिक गार्डन एडिनबर्ग में सेल्स असिस्टेंट की नौकरी कर रही थीं।


3 हफ्ते काम करने के बाद उन्हें ये आइडिया आया और उसने अपने डॉग्स के लिए प्यार और शादी में रुचि को मिलाकर ये बिजनेस तैयार किया। उसे बिजनेस लॉन्च करने के बाद ही 30 हज़ार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमाने शुरू कर दिए। वो अपने क्लाइंट्स के पहले मिलती हैं और फिर उनके पेट्स को संभालती हैं ताकि उन्हें और क्लाइंट दोनों को ही कोई दिक्कत न हो। बता दें कि अपनी ज़िंदगी को अच्छी तरह से जीने के लिए और परिवार चलाने के लिए नौकरी तो सभी करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें वो नौकरी मिल जाती है, जिसमें उनकी दिलचस्पी हो।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html