google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाये सोने के आभूषण और मोबाइल....

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर के वार्ड क्रमांक 10, खैरा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है। प्रार्थी गोपाल तंबोली ने पुलिस को बताया कि वह लोक निर्माण विभाग (PWD) महासमुंद में कार्यरत हैं। बीते 21 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे वह अपने घर का मुख्य दरवाजा लॉक करके ड्यूटी के सिलसिले में पीडब्ल्यूडी ऑफिस गए थे। इसके बाद, रात करीब 9:00 बजे जब वह खाना खाने के लिए घर वापस लौटे, तो उन्हें मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली।


जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा, तो बेडरूम के दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने जब बिखरे हुए बिस्तर को उठाकर देखा, तो उसके नीचे छिपाकर रखे गए सोने के आभूषण गायब मिले। चोरों ने बिस्तर के नीचे रखी पुरानी इस्तेमाल की हुई 1 नग सोने की चेन (कीमत लगभग 65,000 रुपये), 1 नग सोने का लॉकेट (कीमत 3,000 रुपये), 1 नग सोने की अंगूठी (कीमत 22,000 रुपये)—यानी कुल करीब 18 ग्राम वजनी आभूषण (कुल कीमत 90,000 रुपये)—और 1 नग पुराना बिना सिम वाला की-पैड मोबाइल (कीमत 500 रुपये) चुरा लिया। इस प्रकार, चोरों ने कुल 90,500 रुपये के माल पर हाथ साफ किया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) और 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html