चोरों ने की ATM मशीन में तोड़ फोड़, चोरी करने में हुए नाकाम...

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है मोखपाल गाँव के चौक पर लगे एसबीआई एटीएम पर शनिवार की रात तेज बारिश के बीच चोरों ने एटीएम मशीन पर चोरी के मकसद से ढाबा बोल दिया। चोरों ने पूरी रात एटीएम मशीन पर तोड़फोड़ की इसके बाद भी उनके हाथ कुछ नही लगा। मिली जानकारी के अनुसार, आधी रात को चोर एटीएम से पैसे निकलने के इरादे से पहुंचे थे। चोरो ने पहले वहां की लाइट बंद की फिर मशीन में तेड़फोड़ किया। जहां मशीन लगा हुआ है ठीक उसी के ऊपर कैमरा लगा हुआ है और उस कैमरे का डीवीआर एटीएम मशीन के कैश बॉक्स के पास रहता है। इसलिए जैसे ही मशीन से डीवीआर बाहर आएगा तो चोरों की पहचान भी हो सकती है। फिलहाल कुआकोंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम मशीन वाले रूम को बाहर से ताला लगवा दिया है क्योंकि, एटीएम की देखरेख करने वाली निजी कंपनी के कर्मचारी और बैंक के अधिकारियों के सामने ही एटीएम मशीन को खोला जाएगा, जिसके बाद पुलिस अपनी कार्यवाही आगे बढ़ाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments