google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जी20 सम्मेलन के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ATM उखाड़कर ले गए चोर.........

Aug 24, 2023
1 min read


























































सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी करने के पुलिस के दावे के बीच बाहरी उत्तरी दिल्ली अपराधी में नकदी से भरे एक एटीएम को उखाड़ कर भागने में सफल रहे। घटना गुरुवार तड़के की है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 3.10 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के कमांड रूम से इलाके के खेड़ा खुर्द में एटीएम तोड़ने और चोरी के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पता चला कि एटीएम का मुख्य गेट टूटा हुआ है और मशीन को जमीन से उखाड़ कर ले जाया गया है।


अधिकारी ने बताया कि नरेला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 427, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "बैंक के अनुसार, आखिरी रिफिल 19 अगस्त को की गई थी और मशीन में नकदी 1,40,300 रुपये की थी।" दिल्ली के उपराज्यपाल ने बुधवार को एक बयान में कहा था कि 8-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन का सुरक्षित और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में रणनीतिक स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया टीमों (क्यूआरटी), एम्बुलेंस और अग्निशमन रोबोट जैसे उन्नत अग्निशमन तंत्र की तैनाती सहित सुरक्षा उपायों को लागू किया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html