google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी कर हुए फरार...

Dec 20, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देहरादून- प्रदेश में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और पुलिस की चौकसी बेमतलब साबित हो रही है। एक बार फिर चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। इस बार चोरों ने सेलाकुई क्षेत्र में चोरी की घटना की। यहां ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।


जब मालिक दुकान पर पहुंचा तो घटना का पता चला, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि जब ज्वेलरी शॉप के संचालक मयंक सिंधी अपनी शॉप दिनेश ज्वेलर्स पर अपने फोन का चार्जर लेने के लिए पहुंचे, तब उन्हें दुकान के बाहर रस्सी लटकी हुई दिखी। उन्होंने तुरंत शॉप को खोला तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरियों में भी बड़े छेद थे। दुकान में रखी सोने-चांदी की लाखों की ज्वेलरी गायब थी।


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच की। पुलिस को एक बड़ा, एक छोटा सिलेंडर, गैस कटर, सब्बल और हथौड़ा मिला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सेलाकुई थाना प्रभारी शेंकी कुमार ने बताया कि चोर तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर दुकान के अंदर आए। उसके बाद तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। फिर, वारदात को अंजाम दिया। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html