google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम...

Nov 28, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रांची- निसंदेह धनबाद में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. वहीं, चोरों के हौंसले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कसियाटाड़ के पास न्यू कॉलोनी में संतोष रजक के बंद घर पर चोरों ने धावा बोल दिया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं चोरों ने घर से हजारों रुपये के गहने व नकदी चोरी कर ली |


संतोष रजक अपने परिवार के साथ 23 नवंबर को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना गये थे. इसी बीच चोरों ने संतोष रजक के बंद घर को निशाना बनाया. घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर ली गयी. 26 नवंबर को उनके पड़ोसी संतोष ने रजक को फोन पर चोरी की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही रविवार की शाम संतोष रजक अपने परिवार के साथ घर पहुंचे. तभी उसने देखा कि सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर तीनों कमरों की अलमीरा और सोफा बेड का सामान बिखरा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था,


जिसमें एक सोने की चेन, एक सोने का कंगन, एक सोने का हार, एक अंगूठी, झुमकी और पचास हजार रुपये नकद थे। इस संबंध में पीड़िता ने बरवाअड्डा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. वहीं, पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में सीसीटीवी की जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html