चोरों ने महंगी कार का तोड़ा शीशा...जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बेंगलुरु- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चोरों ने कार में रखे 13 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया | चोरी की ये घटना सरजापुर में हुई | यहां एक BMW कार पार्किंग में खड़ी थी | तभी बाइक सवार पर दो युवक आए और उन्होंने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 13 लाख रुपये चुरा लिए |
ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई | घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है | कार सोमपुरा में सब रजिस्ट्रार दफ्तर के पास खड़ी थी | सरजापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |
घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि दो युवकों ने पार्किंग में खड़ी कार के पास अपनी बाइक खड़ी की | इसके बाद एक बाइक सवार उतरा और उसने BMW X5 कार का शीशा तोड़ दिया और उसमें रखे 13 लाख रुपये उठा लिए और वहां से फरार हो गए | कार बेंगलुरु के अनेकल तालुक के रहने वाले बाबू की बताई जा रही है | पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments