google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरों ने सूने मकान में घुसकर की लाखों रुपए की चोरी...

Nov 23, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुर्ग- भिलाई में छठ पूजा के लिए तालाब गए परिवार के सूने मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। जब परिवार घर लौटा, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर की अलमारियों का ताला टूटा पड़ा था और सामान अस्तव्यस्त थे। परिवार ने तुरंत घटना की सूचना जामुल थाना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


जामुल थाना प्रभारी ने बताया कि घटना दुर्गा मंदिर वार्ड-4 आईटी कॉलेज के पास की है। एसीसी जामुल निवासी नागेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वो 20 नवंबर की सुबह 5 बजे वो अपने पूरे परिवार के साथ छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होने हाउसिंग बोर्ड सूर्य कुंड तालाब गए थे। पूजा खत्म होने के बाद साढ़े 8 बजे जब सभी घर लौटे, तो देखा सामने गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।


जब वो अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। अलग-अलग कमरे में रखी दोनों अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखे सारे जेवरात भी गायब थे। चोरों ने कई लाख के जेवर और कैश चोरी किए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html