दुपट्टे से बांधा फिर ले गए घर, लड़की का शव बाइक पर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
औरैया- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है | यहां एक युवक को अस्पताल से अपनी बहन की लाश को बाइक से लेकर जाना पड़ा | उसने दुपट्टे से पीठ पर बहन के शव को बांध रखा था | जबकि, पीछे बैठी एक लड़की ने शव को पकड़ रखा था | घटना का वीडियो झकझोर देने वाला है | इसपर अस्पताल प्रशासन ने सफाई दी है | खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया है | उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं |
दरअसल, पूरा मामला बिधूना नगर के किशनी रोड पूर्वी नवीन बस्ती का है | जहां 19 साल की अंजली करंट लगने से बेहोश हो गई थी | घरवाले जब उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, मृतका के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे |
इसलिए बिना बताए खुद से ही डेड बॉडी को लेकर चले गए | हमें बाद में पता चला कि वो लोग बाइक पर बॉडी रखकर ले गए हैं | हालांकि, बाद में कैमरे के सामने मृतका की मां और दूसरे रिश्तेदारों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि वो अपनी मर्जी से शव को घर लाए थे |
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है | मृतका के परिजनों को एंबुलेंस मुहैया करवानी चाहिए | फिलहाल, सच्चाई क्या है ये तो जांच के बाद पता चलेगा लेकिन घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं |
आसपास लोगों की भीड़ है | ये दृश्य देखकर सबके चेहरे लटके हुए नजर आ रहे हैं | वहीं, भाई रोते-बिलखते हुए बाइक चला रहा था |
इस वीडियो के बारे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एंबुलेंस आदि की कोई मांग नहीं की गई थी | खुद मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम ना कराने के लिए लिखकर दिया था | वो अपनी मर्जी से बॉडी लेकर गए थे | एंबुलेंस मुहैया ना कराने के आरोप सरासर गलत हैं | मृतका के भाई व बहन अपनी मर्जी से अंजली को बाइक से अपने घर लेकर चले गए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments