रायपुर में गूंजेगी महिला क्रिकेट की गमक: स्मृति मंधाना की कप्तानी में पहली बार भिड़ेंगी भारत-जिम्बाब्वे टीमें....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी पहली बार ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबलों की गवाह बनने जा रही है। भारतीय महिला टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में टीम इंडिया अपने एक नए और रोमांचक सफर का आगाज़ करने के लिए रायपुर पहुंच चुकी है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज के साथ दोनों देशों की महिला टीमें पहली बार किसी द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आमने-सामने होंगी।
मंधाना रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सबसे पहले रायपुर पहुंचीं, जबकि बाकी खिलाड़ी और मेहमान टीम भी धीरे-धीरे यहां डेरा डाल रही हैं।
मैच का पूरा शेड्यूल -
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इन मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
पहला टी-20 मुकाबला: 16 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे से)
दूसरा टी-20 मुकाबला: 18 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे से)
तीसरा टी-20 मुकाबला: 20 अक्टूबर (शाम 5:00 बजे से)
दोनों टीमों का कड़ा अभ्यास सत्र -
मैदान पर अपनी बेहतरीन लय हासिल करने के लिए दोनों टीमें जमकर पसीना बहाएंगी। भारतीय टीम सोमवार से ही अभ्यास सत्र की शुरुआत कर रही है, जिसके तहत खिलाड़ी कुल छह अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लेंगी। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम 13, 14, 15, 17 और 19 अक्टूबर को अभ्यास करेगी। सीरीज के सारे मुकाबले संपन्न होने के बाद दोनों टीमें 21 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे रायपुर से रवाना होंगी।
स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि वे पहली बार अपनी आंखों के सामने अंतरराष्ट्रीय स्तर का महिला मुकाबला देख सकेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments