google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ये भारतीय खिलाड़ी निकले आगे, टूटा विराट कोहली और केएल राहुल का रिकॉर्ड...

Dec 2, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रायपुर में खेले गए चौथे टी20 के दौरान उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की।


गायकवाड़ ने इस मामले में भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली को पछाड़ा है। केएल राहुल के नाम इससे पहले टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 4000 रन बनाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए 117 पारियां ली थी, मगर गायकवाड़ ने 116 पारियों में ये कमाल कर रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस सलामी बल्लेबाज ने चौथे टी20 में 32 रनों की छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली। इस पारी में 7 रन बनाते ही गायकवाड़ ने टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए।

ऋतुराज गायकवाड़ - 116 पारियां

केएल राहुल - 117 पारियां

विराट कोहली - 138 पारियां

सुरेश रैना - 143 पारियां


वहीं बात करें भारत के लिए सबसे तेज 1000 से 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की तो, देवदत्त पडिक्कल के नाम 25 पारियों में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड है, वहीं ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। सचिन ने इसके लिए 59 पारियां ली थी। वहीं 10 हजार तक विराट कोहली और केएल राहुल का नाम इस सूची में 3-3 बार दर्ज है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html