ये चार छात्र 26 साल लगे रहे फिर भी नहीं बन पाए MBBS...पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 4 छात्रों पर केजीएमयू ने कार्रवाई की है.दरअसल किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 4 छात्र ऐसे हैं जो 21 साल से लेकर 26 साल तक पढ़ाई करने के बाद भी एमबीबीएस की परीक्षा पास नहीं कर पाए. अभी तक एमबीबीएस परीक्षा पास करने की अधिकतम अवधि निर्धारित नहीं थी शायद इन्हीं कारणों से ये स्टूडेंट्स अपने मन मुताबिक जब भी एमबीबीएस का एग्जाम आता तो एग्जामिनेशन फॉर्म भर कर के परीक्षा में बैठ जाते थे. हालांकि अब इन चारों स्टूडेंट्स का दाखिला केजीएमयू ने रद्द कर दिया है|
जानकारी के मुताबिक, जो छात्र एमबीबीएस की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उनमें से सबसे पुराना छात्र 1997 बैच का है. इसके बाद 1999, 2001 और 2006 बैच के छात्र हैं. अब जाकर केजेएमयू ने इन सभी छात्रों के दाखिले रद्द कर दिए हैं|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments