ये पांच टेनिस खिलाड़ी अगले साल वापसी करेंगे.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल और जापान की महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका सहित पांच खिलाड़ी अगले साल होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से खेल में वापसी करेंगे। नडाल और ओसाका के अलावा वापसी करने वाले अन्य खिलाड़ी हैं। मेजबान ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस, डेनमार्क की महिला खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी और जर्मनी की महिला खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर भी इस टूर्नामेंट से वापसी करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिली ने कहा कि नडाल और किर्गियोस के चोट से उभरकर वर्ष 2024 में ऑस्ट्रेलिया ओपन में वापसी करने की उम्मीद है। यहां ये दोनो ही खिलाड़ी 10 बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को टक्कर देंगे।
उन्होंने कहा,‘‘साल 2022 के चैंपियन नडाल अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मैं उनकी टीम के संपर्क में हूं और उन्होंने कोर्ट पर वापसी कर ली है और वह जनवरी में मेलबर्न में खेलने को लेकर उत्साहित हैं।’’ वहीं ओसाका, वोज्नियाकी और कर्बर मातृत्व अवकाश के बाद 14 से 28 जनवरी के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में वापसी के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में यह पहला अवसर होगा जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार को होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments