google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिंदगी भर रहते हैं ये पांच लोग परेशान... इनके पास कभी नहीं ठहरता पैसा

Jan 17, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान थे जिनकी गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती हैं। उनके द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी युवाओं का मार्गदर्शित करती हैं। उन्होंने जीवन से जुड़े सभी विषयों पर अपने विचारों को व्यक्त किया है। आचार्य चाणक्य की नीतियों में सुखी जीवन के रहस्य छिपे हैं। वहीं उज्ज्वल भविष्य के लिए आमतौर पर सभी पैसे जोड़ते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लाख कोशिशों के बाद भी पैसा जमा करने में असमर्थ होते हैं। इसका कारण उनकी बुरी आदतें भी हो सकती है। चाणक्य नीति के अनुसार जिन लोगों की आदतें बेहद ही खराब होती हैं उन्हें भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों के हाथों में बिल्कुल भी पैसा नहीं टिकता है। उनके जीवन में हमेशा तंगी बनी ही रहती हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा किन लोगों के पास धन नहीं ठहरता है।


देर तक सोने वाले लोग...

चाणक्य के अनुसार जो लोग देर तक सोते हैं उन लोगों पर पैसा बिलकुल भी नहीं टिकता है। क्योंकि देर तक सोने वाले लोगों का अधिकांश समय सोने में जाता है। इसलिए उन्हें भविष्य में भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। साथ ही ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी भी नाराज रहती है।

आलसी लोग...

कुछ लोग बहुत आलसी होते हैं। इसका असर उनके जीवन पर भी पड़ता है। चाणक्य के अनुसार, जिन लोगों में आलस होता है वह कभी भी धन जमा नहीं कर पाते। ऐसे लोग आलस के चलते धन लाभ के कई मौके भी गंवा देते हैं। जिससे उन्हें भविष्य में समस्याएं झेलनी पड़ती है।

बुरी संगत वाले लोग...

इंसान की संगत का असर उसके जीवन पर पड़ता है। गलत संगत के लोग गलत राह पर चलते हैं। चाणक्य के अनुसार जिन लोगों की संगत गलत होती है वह जीवन में गलत जगह फंस जाते हैं। साथ ही ये लोग पैसों को गलत जगह पर उपयोग करते है। इसलिए ऐसे लोगों पर पैसा कभी नहीं टिकता है।

महिलाओं का अपमान करने वाले लोग...

चाणक्य के अनुसार जो लोग महिलाओं को अपमानित करते हैं उन लोगों पर कभी भी पैसा नहीं रुकता है। क्योंकि महिलाओं का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज होती हैं और वह व्यक्ति कंगाल होने की राह पर आ सकता है। इसलिए भूलकर भी ऐसा न करें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html