छत्तीसगढ़ के इन कर्मचारियों को मिलेगा 22 करोड़ 50 लाख, कलेक्टरों को निर्देश

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। प्रदेश के सभी 33 जिलों के 1 लाख 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को 22 करोड़ 50 लाख रुपये दिया जाएगा।

यह 22 करोड़ 50 लाख रुपये उन कर्मचारियों को दिया जाएगा जिन्होंने चुनाव में ड्यूटी किया है। आयोग ने राशि जारी करने के साथ ही संबंधित जिलों के कलेक्टरों को वितरण का आदेश भी जारी कर दिया है। इनमें सेक्टर और पीठासीन अधिकारी लेकर मतदान कर्मी, वाहन चालक के साथ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के भी कर्मचारी शामिल हैं।
पहले चरण में 21 हजार 216 कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी, जबकि 4202 रिजर्व में रखे गए थे। इसी तरह 17 नवंबर को दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए मतदान हुआ। इस चरण में 75 हजार 332 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं 14 हजार 940 रिजर्व में रखे गए थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments