google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शर्दी के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखेंगे ये 3 योगासन, आज से शुरू कर दें नियमित अभ्यास

Jan 18, 2024
3 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है. देश के अलग-अलग राज्यों में लोग शीत लहर और ठंड से बेहद परेशान हैं. इतनी सर्दी में लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है. लोग खुद को गर्म रखने के लिए एक नहीं 4-5 स्वेटर पहन रहे हैं. घर में हीटर, ब्लोअर, अंगीठी और ना जाने क्या-क्या उपाय कर रहे हैं खुद को गर्म रखने के लिए. क्या आप जानते हैं कि कुछ योगासन करने से भी आपका शरीर अंदर से गर्म बना रह सकता है? ये ऐसे योगासन हैं, जो बॉडी को गर्मी तो देते ही हैं, साथ ही कई तरह के सेहत लाभ भी होते हैं. तो चलिए जानते हैं 3 तरह के योग के बारे में जो सर्दियों में आपको रखेंगे गर्म और स्वस्थ.

सूर्यनमस्कार करने से शरीर को मिलेगी गर्मी योग में कुछ ऐसे आसन हैं, जो प्रभावी तरीके से सर्दी और विंटर ब्लूज से आपको बचाने का काम करते हैं. इन्हीं में से एक है सूर्यनमस्कार. इसका अभ्यास नियमित रूप से करेंगे तो आपको कई लाभ होंगे. अग्निसार क्रिया, स्वान और सूर्यभेद प्राणायाम को सुबह में सबसे पहले करें तो शरीर और दिमाग दोनों एनर्जी से भर उठता है और शरीर में हीट जेनरेट करता है. शाम के समय आप अग्नि क्रिया और स्वान प्राणायाम करें, इससे शरीर फिर से गर्म हो जाएगा. सूर्यनमस्कार, सूर्यनमस्कार का आधा चक्र बनाने के लिए 12 आसनों की एक श्रृंखला है. इसमें आगे-पीछे झुकने से लेकर स्पाइन से संबंधित आसान शामिल होते हैं. सूर्यनमस्कार को करने से हाथ-पैरों की मांसपेशियों में खिचाव आता है. साथ ही ये थाइरॉएड ग्लैंड को भी एक्टिवेट करता है. शरीर में गर्मी और एनर्जी आती है. आसन की चौबीस मुद्राएं एक पूर्ण चक्र बनाती हैं. यदि आप सर्दी में बॉडी को गर्म रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से सूर्यनमस्कार का अभ्यास करें.

सर्दी में नौकासन करने के फायदे आप सर्दियों के मौसम में खुद को हेल्दी और शरीर को गर्म रखने लिए नौकासन भी कर सकते हैं. इसे इंग्लिश में बोट पोज (Boat pose) भी कहते हैं. नौकासन का अभ्यास करने के लिए योग मैट पर पहले आराम से बैठ जाएं. अब अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ फैला लें. दोनों हाथों को फर्श पर रखें. अब बैलेंस बनाते हुए अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ ऊपर की तरफ धीरे-धीरे उठाएं. साथ ही पीठ और हाथों को भी फर्श से उठाएं. पैर बिल्कुल मोड़े ना. सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए दोनों पैरों को फर्श से लगभग 45 डिंग्री तक उठाकर रखें. इसी पोजीशन में लगभग 15 से 20 सेकेंड तक बने रहें. सांस लेते रहें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़कर पहले की अवस्था में आ जाएं. इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. शरीर का संतुलन बनाए रखना आसान होता है.

शीर्षासन का भी करें अभ्यास शीर्षासन का नियमित अभ्यास करके भी आप खुद को सर्दियों में गर्म रख सकते हैं. इससे एकाग्रता बढ़ती है. आंखों, दिमाग और संपूर्ण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम जैसे स्ट्रेस, एंजायटी, डिप्रेशन से भी बचाव हो सकता है. इतना ही नहीं, सर्दियों के मौसम में शीर्षासन करने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है. पेट की कई समस्याएं भी समाप्त होती हैं. शीर्षासन करने के लिए एक दीवार के पास सहारा लेकर आपको खड़ा होना है. सिर को फर्श की तरफ और पैरों को दीवारों पर सटा कर रखें. अपनी क्षमतानुसार इस आसान का अभ्यास करें. पहली बार कर रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की गाइडेंस में ही करें.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html