google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2024 से कानून का राज होगा - गृहमंत्री विजय शर्मा.....

Dec 31, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भाजपा के राज में अपराध में बढ़ोतरी के कांग्रेस के आरोप पर गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 15 दिन की सरकार का ऐसा आंकलन नहीं किया जाता. साय सरकार का स्पष्ट मानना हैं कि संविधान के आधार पर सरकार चलें. कानून का राज हो, किसी व्यक्ति विशेष का राज न हो. कानून किसी की जेब में न हो. पहले ऐसा हुआ है, उन सबका उपचार किया जाएगा, निराकरण किया जाएगा |


प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नशा बढ़ा है. 13,15 साल के बच्चे इंजेक्शन से नशा करते हैं. ये सब हर हाल में समाप्त होना चाहिए. वहीं नए साल में कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि हर दिन मेहनत और चुनौती का दिन है. अगले साल भी चुनौतियां होंगी. आने वाला समय प्रदेश के लिए अच्छा हो, कानून का राज हो. नौजवान किसी और दिशा में हैं, उन्हें समझाकर मुख्यधारा में लायेंगे |


लोकसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा साय सरकार किए हुए वादों को पूरा कर रही है. आने वाले समय में भी जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिलेगा. वहीं बीजेपी की बैठक को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि पार्टी के निर्देश हैं, सरकारों को कैसे होना चाहिए. बार-बार बीजेपी की सरकार बने. उसके लिए स्पष्ट दिशा निर्देश हैं, उस पर चर्चा होगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html