google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन कार्यालयों में मतदान के लिए रहेंगे सामान्य अवकाश...

Nov 9, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़- छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में मतदान दिवस 17 नवम्बर को जिले के निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित कार्यालयों में मतदान के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है।


चारों विधानसभाओं मेें 167 मतदाताओं ने किया होम वोटिंग उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में शत-प्रतिशत मतदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को उनके निवास स्थल पर मतदान करने हेतु प्रारूप 12घ में आवेदन करने की सुविधा प्रदान की गई थी।


जिसके तहत अब तक जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा में 28, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ में 28, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18-खरसिया में 86 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में 25, इस प्रकार कुल 167 मतदाताओं द्वारा आज डाकमत पत्र के माध्यम से घर बैठे मतदान किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html