google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश में होगा प्रभावी क्रियान्वयन....

Jan 6, 2024
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर - मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेशवासियों को जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उनका जीवन स्तर ऊपर उठा है एवं उनके सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इन योजनाओं में हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। ‘सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास’ को चरितार्थ करती यह योजनाएं राज्य में प्रभावी रूप से लागू कर प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्दिरा रसोई योजना की समीक्षा कर इसमें निहित सभी खामियों को दूर कर नव योजना के तहत प्रदेश में आमजन को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाना हमारा ध्येय है। इस योजना की समीक्षा में कई कमियां पाई गई। वर्तमान मैन्यू में भोजन की मात्रा लगभग 450 ग्राम है जो पर्याप्त नहीं है। साथ ही, ऐसी जगहों पर रसोई संचालित की जा रही है जहां इनकी उपयुक्तता नहीं है। इसके अतिरिक्त मॉनिटरिंग हेतु स्थायी स्टाफ का अभाव है जिससे इसके निरीक्षण में कठिनाई होती है।


रसाईयों में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन का प्रावधान किया जाएगा। साथ ही, इनके संचालन हेतु उपयुक्त स्थान का प्रावधान किया जाएगा। प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी जिससे अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जा सके। गत योजना के अंतर्गत संचालित रसोईयों की संख्या की आवश्यकता का परीक्षण करवाकर पुनर्निर्धारण किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html