कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल, हो सकती है झमाझम बारिश...

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। आने वाले कुछ दिनों तक इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में 9 और 10 सितंबर को और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बरसात होने वाली है। इसके बाद इसमें कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 12 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है।
पूर्वी भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार में 9 सितंबर, अंडमान और निकोबार में 9-12 सितंबर और ओडिशा में 12 व 13 सितंबर को कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 9-10 सितंबर, केरल और माहे में 9-11 सितंबर और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश में 9-11 सितंबर के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिमी भारत की बात करें तो मराठवाड़ा, गुजरात में 9 सितंबर, कोंकण और गुजरात में 9 और 10 सितंबर को तेज बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि पूर्वी राजस्थान में 9 सितंबर, उत्तर प्रदेश में 9 और 10 सितंबर, उत्तराखंड में 9 और 13 सितंबर को कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments