google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इन पदों पर होगी बंपर भर्ती, मिलेगा रोजगार पाने का सुनहरा मौका....जल्दी करे आवेदन

Sep 9, 2023
1 min read





























































नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्‍छी खबर है। दरअसल, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जाब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह फेयर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 11 सितंबर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।


जाब फेयर के माध्यम से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए ईडीपी सर्विसेस, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा ट्रेनी सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता न्यूनतम 10वीं पास (50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण) रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 20 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है।


जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक एओ लारी ने बताया कि चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण अवधि के प्रथम माह से ही 15 हजार रुपये तथा 13 सौ रुपये (कुल 16 हजार पांच सौ रुपये) एवं अन्य सुविधाएं (निश्शुल्क भोजन व्यवस्था) के साथ-साथ एनसीवीटी (आइटीआइ) का सर्टिफिकेट भी प्राप्त होगा। लारी ने बताया कि मारुति सुजुकी इण्डिया लिमिटेड के गुरुग्राम (हरियाणा) के प्लांट में कार्य करने के इच्छुक योग्य आवेदक अपने साथ 10वीं के अंकसूची, आधार कार्ड की दो-दो प्रतियों के साथ जाब फेयर के लिए निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।


छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने एवं स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html