google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदूषण पर होगा वार 13 हॉटस्पॉट के लिए प्लान तैयार...

Oct 13, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार सख्त कदम उठा रही है। सरकार ने 13 हॉटस्पॉट में प्रदूषण कम करने के लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत हर हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान के आधार पर काम किया जाएगा। इसके लिए 13 संयुक्त टीमें बनाई हैं। सभी संबंधित विभागों को इसके आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इसमें एमसीडी के डीसी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

सभी हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग डीपीसीसी के इंजीनियर लगाए गए हैं। साथ ही धूल प्रदूषण कम करने के लिए हॉटस्पॉट में 60 एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं। नोडल विभाग बनाया: गोपाल राय ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि विंटर एक्शन प्लान के तहत निर्धारित किए गए 15 फोकस बिंदुओं के आधार पर विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 15 फोकस बिंदुओं में इस बार पहला बिंदु हॉटस्पॉट है। साथ ही इसके लिए नोडल विभाग भी बनाया गया है,


जो प्रदूषण को काम करने के लिए कार्य करेगा। आनंद विहार में एग्जिट रोड पर वाहनों का आवागमन, दिल्ली मेरठ आरआरटीएस प्रोजेक्ट, एकीकृत पूर्वी दिल्ली हब प्रोजेक्ट, आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सामने क्षतिग्रस्त सड़कें, आरओबी प्रोजेक्ट, आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक रेलवे स्टेशन के निकास पर भीड़ (जाम की समस्या ) की वजह से प्रदूषण है। इसके समाधान के लिए डीटीआईडीसी, एनसीआरटीसी, एनबीसीसी, पीडब्ल्यूडी, रेलवे और ट्रैफिक पुलिस विभाग की कोआर्डिनेशन टीम बनाई गई है। यहां 12 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाई गई हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html