google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

DA में 3 फीसदी होगी बढ़ोतरी,एक करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर........

Sep 2, 2023
2 min read






























































केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के तरफ से बड़ा तोहफा मिल सकता है | साल 2023 की दूसरी छमाही के लिए सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में इजाफे (DA Hike) का ऐलान किया जा सकता है| डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है, ऐसे में अभी तक मिलने वाला 42 फीसदी का महंगाई भत्ता बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगा | अगर ऐसा होता है तो करीब एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा | गौरतलब है कि सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है |


पहला इजाफा यानी डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) बीते 24 मार्च, 2023 को किया गया था और बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी, 2023 से प्रभावी है. तब सरकार ने डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, जिससे ये 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया था | अब भी इसमें 4 फीसदी की वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन उम्मीद है कि सरकार डीए 3 फीसदी तक बढ़ा सकती है. बता दें कि बीते दिनों पीटीआई की एक रिपोर्ट में ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा के हवाले से कहा गया था कि महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग हो रही है |


हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में फिलहाल कोई ऐलान या टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सीपीआई-आईडब्ल्यू के आंकड़ों को देखकर ऐसी उम्मीद जताई जा रही है. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी श्रम ब्यूरो की तरफ से जारी किए गए अपडेटेड CPI-IW के आधार पर तय किया जाता है. इसके आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई 2023 में CPI-IW, 3.3 प्वाइंट ऊपर चढ़कर 139.7 हो गया था. एक साल पहले की समान अवधि से तुलना करें तो ये करीब 0.90 फीसदी का इजाफा दर्शाता है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html