शिवनाथ नदी में गिरी कार में 4 लोग नहीं 5 लोग सवार थे,एक अभी भी लापता.........

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
6 सितंबर की सुबह 6 बजे जब खबर आई कि शिवनाथ नदी में कार गिरी है, उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया |
शिवनाथ नदी में...दरअसल, महिला और तीन बच्चियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने महिला सहित चार लोगों के शव बरामद कर लिए हैं, लेकिन एक बच्ची का अभी पता नहीं चल सका है। आखिरी बार के.जी.एन. ढाबा में सभी देखे गए थे। उससे स्पष्ट है कि गाड़ी में 5 लोग थे। चालक की पहचान दुर्ग बोरसी निवासी ललित साहू (40) के रूप में हुई है। वो मूलत: सकरौद गुंडरदेही का रहने वाला था। महिला और तीनों बच्चियों की पहचान तामेश्वरी देशमुख (33) पत्नी गिरीश देशमुख, यश लक्ष्मी (13), कुमुद (7) और गरिमा (11) के रूप में हुई है । सभी सकरौद गुंडरदेही के रहने वाले थे। SDRF की टीम ने सुबह करीब 8 बजे ही पिकअप को खोज निकाला था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments