google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ट्रांसफर होने पर जमकर आतिशबाजी किए, CMHO से परेशान थे दफ्तर के कर्मचारी.....

Jan 19, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कवर्धा - सुजॉय मुखर्जी कबीरधाम जिले के सीएमएचओ थे, सुजॉय मुखर्जी को स्वास्थ्य विभाग ने उनके पद से हटा दिया | सुजॉय मुखर्जी को पद से हटाए जाने की खबर जैसे ही बाकी कर्मचारियों को मिली वो खुशी से झूमने लगे | कर्मचारियों ने सीएमएचओ को हटाए जाने की खुशी में बाकायदा दफ्तर के परिसर में आतिशबाजी की | कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी कर्मचारियों के मुताबिक सुजॉय मुखर्जी के कार्यकाल में कर्मचारी उनकी कार्यशैली से काफी परेशान थे |

जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी इंडियन आर्मी में थे, आर्मी से रिटायर होने के बाद उनको कवर्धा में जिला सर्जन का पद संभालने के लिए दिया गया, कर्मचारियों का आरोप था कि सुजॉय मुखर्जी अड़ियल रवैये के चलते लोगों से घुल मिल नहीं पाते थे | दफ्तर में अपने मातहतों से तानाशाही रवैया दिखाते थे. कई बार उनका विवाद दफ्तर के कर्मचारियों से हो चुका था. गुरुवार को जैसे ही कर्मचारियों को पता चला कि उनको पद से हटा दिया गया है. सभी कर्मचारी एक दूसरे को बधाई देने लगे. सीएमएचओ दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन भी गाहे बगाहे रोक दिया करते थे |

कर्मचारी जरूर सुजॉय मुखर्जी के जाने से खुश हों पर जनता के लिए सुजॉय मुखर्जी ने बेहतर काम किए. मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए वो हमेशा काम करते रहे, छोटी मोटी बीमारियों में मरीजों को रेफर कर दिया जाता था वो उनके कार्यकाल में रुक गया, प्रसूता तक को डिलीवरी के लिए बाहर जाने के जरूरत नहीं पड़ती थी | छोटे बड़े ऑपरेशन में भी कवर्धा जिले में होने लगे थे. मरीजों के लिहाज से सुजॉय मुखर्जी ने अपने वक्त में बेहतर काम किया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html