उड़ान भर रही फ्लाइट की खिड़की का शीशा टूटने से यात्रियों में मचा हडकंप...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - अमेरिका की अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट जब उड़ान भर रही थी तो इसी दौरान आसमान में उसकी खिड़की का एक हिस्सा टूटकर हवा में उड़ गया. इसके बाद यात्रियों में हडकंप मच गया है और फिर विमान की अमेरिका के ओरेगॉन में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. अभी यह साफ नहीं हो सका है कि इस दौरान कोई घायल हुआ है या नहीं |
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय विमान में 174 यात्री और छह चालक दल सवार थे. एयरलाइन ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं. एयरलाइन ने कहा, ‘पोर्टलैंड, ओरेगॉन से ओंटारियो, कैलिफोर्निया के लिए अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282 उड़ान भरने के तुरंत बाद आज शाम एक घटना घटित हुई. विमान 174 मेहमानों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड कर गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments