google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शेयर बाजार में देखने को मिली भारी उथल-पुथल...

Dec 20, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली- हरे निशान पर कारोबार करने के साथ ही मार्केट के दोनों इंडेक्स ने रॉकेट की रफ्तार से छलांग लगाई और Sensex-Nifty नए शिखर पर पहुंच गए. लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में अचानक से बाजार धराशाई हो गया और सेंसेक्स करीब 700 अंक का गोता लगा गया. इसके साथ ही निफ्टी-50 भी 200 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था |


खबर लिखे जाने तक दोपहर 2.40 बजे पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (BSE SENSEX) 749.45 अंक या 1.05 फीसदी फिसलकर 70,678.29 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NIFTY 50) 210.80 अंक या 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 21,210.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था |


शेयर बाजार में तेजी के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 450 अंक की तेजी लेते हुए अपने नए ऑल टाइम हाई 71,913 के लेवल पर पहुंच गया था और फिलहाल अपने हाई से 1000 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. कुछ ऐसा ही हाल निफ्टी का भी रहा और बुधवार को शुरुआती कारोबार में ये 21,593 के स्तर पर पहुंच गया था, जो इसका 52 वीक का हाई लेवल था, वहीं खबर लिखे जाने तक निफ्टी-50 अपने दिन के हाई लेवल से 370 अंक की गिरावट पर कारोबार कर रहा है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html