फ्लाइट में जमकर चले थप्पड़-घूसे....जानें पूरा मामला...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
देश के दिग्गज कवि सुनील जोगी ने फ्लाइट में यात्रियों के बीच थप्पड़-घूसे चलने का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कवि ने लोकल ट्रेन की फीलिंग का एहसास करवाया है। हालांकि जैसे-जैसे हवाई सफर आसान होता जा रहा, फ्लाइट में मारपीट और झगड़े के मामले भी आम होते जा रहे हैं। फ्लाइट में यात्रियों की एक-दूसरे से झड़प में घूसे और थप्पड़बाजी का चौंकाने वाला यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। ये वीडियो कब और कहां का है ये स्पष्ट नहीं है।
हालांकि, जिस तरह से एक यात्री को अचानक घेरकर दूसरे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी वो चौंकाने वाला है। वीडियो देखने से नजर आ रहा कि कैसे फ्लाइट में पैसेंजर ट्रेन की तरह यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर थप्पड़ और घूसे बरसा दिए। यही नहीं दो लोगों के बीच विवाद में कुछ दूसरे लोग भी आ गए। उन्होंने भी एक यात्री की बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी। कवि सुनील जोगी ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments