google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेस्टोरेंट में हुआ हंगामा...जानें वजह

Dec 3, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

वाराणसी- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक फैमिली रेस्टोरेंट में डोसा खाने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने खाने में डोसा ऑर्डर किया. जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने थाली में उन्हें डोसा परोसा तो उसमें गौर से देखने पर कीड़ा नजर आया. डोसा में कीड़ा होने की शिकायत रेस्टोरेंट संचालक से की तो कहासुनी होने लगी. इसके बाद रेस्टोरेंट और आसपास बवाल हो गया. इस मामले की शिकायत पुलिस और फूड डिपार्टमेंट से की गई है |


जानकारी के अनुसार, यह मामला वाराणसी के दशाश्वमेध इलाके का है. यहां एक रेस्टोरेंट में जमकर बवाल हुआ. इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. दरअसल, एक परिवार रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था. इस दौरान उन्होंने डोसा ऑर्डर किया |


जब डोसा थाली में परोसकर उन्हें दिया गया तो डोसे के अंदर कुछ कीड़े निकल आए. इसको लेकर ग्राहक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच कहासुनी होने लगी. इसके बाद बात बढ़ी और गाली गलौज हुई. देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक जा पहुंचा. घटना के बाद मचे बवाल से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया |


इस विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया. इसके बाद रेस्टोरेंट पहुंचीं वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष ने इसकी लिखत शिकायत खाद्य विभाग से करते हुए कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि खाने में कीड़ा निकला, जिसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने अभद्रता की. इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html